नैनी सेंट्रल जेल में बंद माफिया अतीक अहमद के बेटे अली की बैरक से मिला कुछ ऐसा, डिप्टी जेलर तक नप गए, क्या था वो?

यूपी तक

• 02:45 PM • 19 Jun 2025

UP News: माफिया अतीक अहमद का बेटा अली प्रयागराज की नैनी जेल में बंद है. अब उसकी बैरक से कुछ ऐसा मिला है, जिससे हड़कंप मचा दिया है.

Atiq Ahmed, Atique Ahmed, ali ahmed atiq son, Ali Ahmed, Ali Ahmed, Prayagraj, Prayagraj News, UP Viral news, up crime news, अतीक अहमद, अली अहमद, नैनी जेल, प्रयागराज, माफिया अतीक अहमद, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

Atiq Ahmed son ali ahmed

Google CTA

UP News: प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में माफिया अतीक अहमद का बेटा अली अहमद बंद है. अब अली अहमद की बैकर से कुछ ऐसा मिला है, जिससे हड़कंप मच गया है. दरअसल मंगलवार के दिन जेल डीआईजी राजेश श्रीवास्तव रूटीन चेकिंग पर आए हुए थे. इस दौरान उन्होंने जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक की भी तलाशी ली. इस बैरक में अली अहमद बंद है. इस दौरान बैरक से जो मिला, उसे देश जेल अधिकारी भी चौंक गए. बता दें कि अली की बैरक से 1100 रुपये बरामद किए गए हैं.

यह भी पढ़ें...

किसने दिए अली को 1100 रुपये?

जेल अधीक्षक रंग बहादुर के अनुसार, अली अहमद से मिलने आए एक मुलाकाती ने उसे 1100 रुपये दिए थे. ये रुपये जेल में उपयोग के लिए कूपन खरीद के लिए दिए गए थे. जेल व्यवस्था के तहत, बंदियों को नकदी रखने की अनुमति नहीं होती और वह केवल कूपन के जरिए ही जरूरी सामान खरीद सकते हैं.  जेल अधीक्षक ने बताया, अली ने ये कूपन नहीं खरीदे और पैसे अपने पास छिपाकर रख लिए. अब यहीं 1100 रुपये डीआईजी चेकिंग के दौरान बरामद किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: नोएडा में जॉब कर रही भोपाल की लड़की का मैरिज साइट पर मिले युवक ने जीता दिल, संबंध बना ले गया गोवा, आगे जो हुआ जान हिल जाएंगे

हो गया एक्शन

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल प्रशासन ने नैनी जेल की डिप्टी जेलर कांति देवी और हेड वार्डर संजय द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, डीआईजी ने जेलर, डिप्टी जेलर समेत अन्य कर्मियों की भूमिका की भी जांच के आदेश दे दिए हैं. जांच में ये पता लगाया जाएगा कि कही इस पूरे मामले में मिलीभगत तो नहीं है.

उमेश पाल हत्याकांड में भी आरोपी है अली अहमद

आपको बता दें कि अली अहमद इस समय हाई सिक्योरिटी बैरक में बंद है. वह रंगदारी मांगने के एक मामले में सरेंडर करने के बाद से जेल में है. इसके अलावा, वह उमेश पाल हत्याकांड की साजिश जेल से रचने का भी आरोपी है.

ये भी पढ़ें: अंकित प्रजापति से प्यार करने की बागपत की शिवानी कश्यप ने चुकाई भारी कीमत, उसके साथ जो हुआ, कांप जाएंगे

अतीक अहमद और उसके भाई की मौत के बाद अली पर आरोप है कि अब वह अतीक का गैंग आईएस 227 की कमान संभाल रहा है. ऐसे में उसे नैनी जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है.