गाजियाबाद में फर्जी दूतावास चलाने वाले हर्षवर्धन के खुले राज, इसने 10 साल में की दुबई की 53 बार यात्रा, 30+ देश भी घूमे

हिमांशु मिश्रा

• 03:56 PM • 25 Jul 2025

ghaziabad fake embassy case: गाजियाबाद फर्जी एंबेसी मामले का आरोपी हर्षवर्धन जैन ने पिछले 10 साल में 53 बार दुबई और 30+ देशों की यात्रा की. उसके पास फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट था. यूपी एसटीएफ आय और लेन-देन खंगाल रही है.

ghaziabad fake embassy case

ghaziabad fake embassy case

Google CTA

ghaziabad fake embassy case: गाजियाबाद के बहुचर्चित फर्जी एंबेसी मामले का मुख्य आरोपी हर्षवर्धन जैन अब उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) की रडार पर है. जांच में कई नए खुलासे हुए हैं. सामने आया है कि हर्षवर्धन जैन ने पिछले एक दशक में कई अंतरराष्ट्रीय यात्राएं के हैं. चौंकने वाली बात यह है कि उसने पिछले 10 साल में अकेले दुबई की 53 बार यात्रा की है, जबकि इसी अवधि में 30 से अधिक देशों का दौरा कर चुका है. STF अब उसकी आय के स्रोत और संदिग्ध लेन-देन की गहनता से पड़ताल कर रही है, जिससे इस फर्जीवाड़े के पीछे के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके.

यह भी पढ़ें...

फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट पर की अंतर्राष्ट्रीय यात्राएं

गाजियाबाद फर्जी एंबेसी मामले का मुख्य आरोपी हर्षवर्धन जैन जो अब हिरासत में है, उसकी ट्रैवल हिस्ट्री ने जांच एजेंसियों को हैरत में डाल दिया है. जांच में सामने आया है कि जैन फर्जी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट का इस्तेमाल कर रहा था, जिसके दम पर उसने बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय यात्राएं की हैं.

क्या जैन की विस्तृत ट्रैवल हिस्ट्री?

जांच एजेंसियों के अनुसार, हर्षवर्धन जैन ने पिछले 10 साल में 53 बार दुबई की यात्रा की है. सिर्फ दुबई ही नहीं, उसने इसी अवधि में 30 से अधिक कई देशों का भी दौरा किया है. जिन देशों की उसने यात्रा की है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • यूनाइटेड किंगडम (UK)
  • संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
  • मॉरीशस
  • फ्रांस
  • कैमरून
  • स्विट्ज़रलैंड
  • पोलैंड
  • श्रीलंका
  • बेल्जियम और कई अन्य देश.


ये भी पढ़ें: दोस्त संग कांवड़ लेकर आया था मेरठ का शाकिर, जब घर पहुंचा तो परिजनों ने किया कुछ ऐसा, सीधे पहुंचा पुलिस के पास