UP Weather Update: यूपी में आज से फिर पलट जाएगा मौसम... अगले 48 घंटे ऐसा रहेगा हाल

UP Weather Update: लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने दी बड़ी जानकारी. यूपी में कोहरा छंटने और तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान. कब मिलेगी ठंड से राहत?

UP Weather Update

यूपी तक

07 Feb 2026 (अपडेटेड: 07 Feb 2026, 08:54 AM)

follow google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच अब राहत की खबर सामने आई है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने प्रदेश के मौसम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, आने वाले दिनों में प्रदेश में तेज पछुआ हवाएं चलने वाली हैं, जिससे न केवल कोहरा छंटेगा बल्कि तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़ें...

कोहरे का दौर होगा खत्म, 2-3 डिग्री बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में इस समय तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं. इन हवाओं के प्रभाव से राज्य में लंबे समय से जारी घने कोहरे का असर अब सिमटने लगा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक:

कोहरे से राहत: तेज हवाओं के कारण कोहरे की चादर अब पतली होने लगेगी, जिससे विजिबिलिटी में सुधार होगा.

तापमान में बदलाव: अगले 2 से 3 दिनों तक तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, लेकिन इसके बाद पारे में बदलाव की शुरुआत होगी.

गर्मी की दस्तक: आगामी 2-3 दिनों के दौरान किसी बड़े सक्रिय मौसम तंत्र के न होने के कारण तापमान में 2-3°C तक की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की प्रबल संभावना है. 

यानी, उत्तर प्रदेश के निवासियों को जल्द ही ठिठुरन वाली सर्दी से बड़ी राहत मिलने वाली है और दिन के समय धूप का असर भी तेज होगा.