राकेश टिकैत के साथ मुजफ्फरनगर में जो कुछ हुआ उसका फुल वीडियो देखिए, SP सिटी ने क्या बताया?

संदीप सैनी

03 May 2025 (अपडेटेड: 03 May 2025, 08:22 AM)

Rakesh Tikait full video: मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के साथ हुई घटना का फुल वीडियो सामने आया है. जानिए मौके पर क्या हुआ और SP सिटी ने इस पर क्या बयान दिया.

BKU Leader Rakesh Tikait. (File Photo)

किसान नेता राकेश टिकैत. (फाइल फोटो)

Google CTA

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को आयोजित जन आक्रोश रैली में उस वक्त हंगामा मच गया जब किसान नेता राकेश टिकैत को मंच से बोलने के दौरान जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ा. विरोध इतना तीखा था कि मंच से उतरते समय भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी और इस अफरातफरी में टिकैत की पगड़ी भी गिर गई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

यह भी पढ़ें...

क्यों निकाली गई थी रैली?

यह रैली जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ हिंदू संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित की गई थी. रैली में शाम 3 बजे के बाद बाजार बंद कर भारी संख्या में लोग पहुंचे थे. युवाओं के हाथों में लाठी-डंडे भी देखे गए.

मुजफ्फरनगर में राकेश टिकैत के साथ क्या-क्या हुआ इस वीडियो में सब देखिए! भारी बवाल का एक एक सीन

क्या हुआ टिकैत के साथ?

जैसे ही राकेश टिकैत मंच पर पहुंचे और भाषण देने लगे, वहां मौजूद भीड़ ने जोरदार विरोध और हूटिंग शुरू कर दी. माहौल बिगड़ता देख टिकैत मंच से नीचे उतरे लेकिन वहां भी भीड़ ने धक्का-मुक्की शुरू कर दी. उनकी पगड़ी गिर गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इसके बाद टिकैत को सुरक्षा घेरे में वहां से निकाला गया और वे वापस लौट गए.

राकेश टिकैत के साथ जो हुआ उसका Full video यहां नीचे देखिए

राकेश टिकैत का बयान

रैली के बाद मीडिया से बात करते हुए टिकैत ने आरोप लगाया कि यह विरोध जनता का नहीं बल्कि कुछ राजनीतिक पार्टियों की साजिश थी. उन्होंने कहा, 'यह प्री-प्लान था, कुछ पार्टियां विरोध करा रही हैं. अगर जनता होती तो ऐसा विरोध नहीं होता. किसान आंदोलन को कमजोर करने की कोशिश हो रही है. लेकिन हम ना तो कमजोर होंगे, ना आंदोलन कमजोर होगा.'

उन्होंने आगे कहा कि वे जल्द ही मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टर मार्च निकालकर इसका जवाब देंगे. साथ ही यह भी जोड़ा कि वे विरोध करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं चाहते.

SP सिटी ने क्या कहा?

एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा, 'जन आक्रोश रैली में जब राकेश टिकैत पहुंचे तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनका विरोध किया और हूटिंग की. मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात था. सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से बनी रही. टिकैत स्वयं वहां से चले गए. सोशल मीडिया पर हमले की बात फैलाई जा रही है, लेकिन सीसीटीवी और मीडिया फुटेज में किसी तरह के हमले या मारपीट की पुष्टि नहीं हुई है.'

एसपी सिटी ने अफवाह न फैलाने की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी