UP Weather Update: कल मॉनसूनी बारिश का भयंकर अटैक... इन 4 जिलों में रेड, 9 में ऑरेंज और 31 में येलो अलर्ट जारी

यूपी तक

• 07:08 PM • 03 Aug 2025

UP Weather Update: यूपी में 4 अगस्त को मॉनसून का अटैक. मौसम विभाग ने आधे से अधिक प्रदेश के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. देखें पूरी रिपोर्ट.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather Update: पूरे उत्तर प्रदेश में मॉनसून हावी हो चुका है. कल यानी 4 अगस्त को मॉनसून कई जिलों के लिए आफत बनकर बरस सकता है. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जबकि कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है. लोगों को खास सावधानी बरतने और घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है. 

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग ने 4 अगस्त के लिए मॉनसून की सक्रियता को देखते हुए अलर्ट जारी किए हैं. यहां जिलेवार अलर्ट की पूरी जानकारी दी गई है:

यहां होगी अत्यधिक भारी बारिश (रेड अलर्ट):

मौसम विभाग ने गोंडा, बहराइच, सीतापुर, बाराबंकी और आसपास के इलाके में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है.  

इन जिलों में भारी बारिश की संभावना (ऑरेंज अलर्ट):

IMD ने बलरामपुर, श्रावस्ती, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाके में भरी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 

इन जिलों भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी:

मौसम विभाग ने फतेहपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बदायूं एवं आसपास के इलाके में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. 

पूरे यूपी में मेघगर्जन/वज्रपात का खतरा

बांदा से लेकर झांसी और सहारनपुर से लेकर बलिया तक, प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) का खतरा बना रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान वे सुरक्षित स्थानों पर रहें और बिजली कड़कने के समय खुले में न निकलें.

ये भी पढ़ें: UP Weather Update: यूपी में 4 अगस्त को मॉनसून का खतरा... रेड अलर्ट के साथ 45 जिलों में घनघोर बारिश, 75 में बिजली गिरने का अलर्ट