UP Petrol Price Today: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच उत्तर प्रदेश के घरेलू बाजार में भी ईंधन के दामों में बदलाव देखा जा रहा है. यूपी के 10 जिलों में पेट्रोल की कीमतों में कहीं बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो कहीं आम जनता को मामूली राहत मिली है. आज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, नोएडा, प्रयागराज और मुरादाबाद जैसे शहरों में पेट्रोल महंगा हुआ है जबकि राजधानी लखनऊ, वाराणसी और आगरा में कीमतों में गिरावट आई है. आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल किस रेट पर बिक रहा है और कल के मुकाबले दामों में कितना अंतर आया है.
ADVERTISEMENT
इन 6 जिलों में बढ़ गए दाम
नोएडा: नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 102.42 रुपये प्रति लीटर है जो कल (101.96 रुपये) के मुकाबले 0.46 रुपये महंगी है.
प्रयागराज: यहां आज पेट्रोल 99.13 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. पिछले रेट (98.26 रुपये) के मुकाबले इसमें 0.87 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी हुई है.
मुरादाबाद: मुरादाबाद में आज ईंधन की कीमत 102.38 रुपये प्रति लीटर है। कल के दाम (102.09 रुपये) से यहां 0.29 रुपये की तेजी आई है.
गाजियाबाद: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में पेट्रोल आज 101.88 रुपये प्रति लीटर है जो कल (101.73 रुपये) से 0.15 रुपये महंगा हुआ है.
कानपुर नगर: कानपुर में आज पेट्रोल का भाव 101.90 रुपये प्रति लीटर है. कल (101.81 रुपये) के मुकाबले यहाँ 0.09 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.
मेरठ: मेरठ में आज मामूली बदलाव हुआ है. यहां पेट्रोल 101.61 रुपये प्रति लीटर है जो कल से महज 0.01 रुपये महंगा है.
इन 4 जिलों में कम हुए दाम
वाराणसी: बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज पेट्रोल 102.10 रुपये प्रति लीटर पर आ गया है. कल के रेट (102.49 रुपये) के मुकाबले यहाँ 0.39 रुपये की अच्छी कटौती दर्ज की गई है.
झांसी: झांसी में आज पेट्रोल की कीमत 101.79 रुपये प्रति लीटर है जो कल (101.97 रुपये) के मुकाबले 0.18 रुपये सस्ता हुआ है.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल 101.89 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. कल (102.04 रुपये) के मुकाबले यहाँ 0.15 रुपये की राहत मिली है.
आगरा: ताजनगरी आगरा में आज पेट्रोल का दाम 101.80 रुपये प्रति लीटर है जो कल (101.85 रुपये) से 0.05 रुपये प्रति लीटर कम हो गया है.
ADVERTISEMENT









