मुस्लिमों से दोस्ती न करें हिंदू... सूर्या हत्याकांड पर भड़की साध्वी प्राची ने असद के बाद अब 6-7 एनकाउंटर की कर दी मांग

Sadhvi Prachi Reaction on Surya Murder Case: गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड पर साध्वी प्राची के बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है. बरेली में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मदरसों, मौलानाओं और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए तथा मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Sadhvi Prachi

Sadhvi Prachi Reaction on Surya Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में बकरीद के दिन हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड को लेकर हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने विवादित बयान जारी किया है. उत्तर प्रदेश के बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस निर्मम हत्या के लिए सीधे तौर पर मदरसों में बैठे मौलानाओं और मौलवियों को जिम्मेदार ठहराया. साध्वी प्राची ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खोड़ा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध मदरसे और मस्जिदें बनवाकर उसे मिनी पाकिस्तान बनाने की गहरी साजिश रची जा रही है. उन्होंने प्रशासन की ढीली कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाए और मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल बचे हुए सभी आरोपियों का पुलिस को तुरंत फुल एनकाउंटर कर देना चाहिए ताकि भविष्य में किसी और हिंदू को अपनी जान न गंवानी पड़े.

यह भी पढ़ें...

मुस्लिमों से दोस्ती न करें- साध्वी प्राची

बरेली में पत्रकारों से बात करते होते हुए साध्वी प्राची ने समाज को एक विवादित नसीहत दे डाली. उन्होंने कहा कि 'लोग अपने घरों में कुत्ता, बिल्ली, तोता या मुर्गा पाल लें, वो मंजूर है. लेकिन किसी मुस्लिम से कभी दोस्ती न करें और न ही अपने बच्चों को उनका मित्र बनने दें.' उन्होंने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि सूर्या चौहान की इतनी क्रूर हत्या के बाद भी आज तक देश के किसी मौलाना ने अपराधियों के खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं किया. साध्वी ने कहा कि मौलानाओं की यह चुप्पी साबित करती है कि वे भी इस अपराध में बराबर के साझीदार हैं. उन्होंने मुहावरे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सिर्फ चोर को पकड़ने से काम नहीं चलेगा बल्कि चोर की मां को पकड़ना होगा और यहां चोर की मां मदरसों में बैठे ये मौलाना ही हैं.

सभी आरोपियों का हो फुल एनकाउंटर

गाजियाबाद पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी असद के किए गए एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया देते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि इससे हिंदू समाज बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि 'हिंदू के घर का इकलौता चिराग बुझ गया है जबकि उनके यहां तो 30-40 बच्चे होते हैं. ' उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन से पुरजोर मांग की कि इस वारदात में शामिल अन्य सभी 6-7 आरोपियों का हाफ एनकाउंटर नहीं बल्कि 'फुल एनकाउंटर होना चाहिए और उन्हें तुरंत 72 हूरों के पास भेज दिया जाना चाहिए.  इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि वह कल खुद पीड़ित परिवार ढांढस बंधाने गाजियाबाद जा रही हैं.

प्रशासन के भाईचारे वाले सिस्टम पर खड़े किए गंभीर सवाल

साध्वी प्राची ने गाजियाबाद के स्थानीय प्रशासन और खुफिया तंत्र को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने आरोप लगाया कि खोड़ा क्षेत्र में अवैध मस्जिदें, मदरसे और हजारों संदिग्ध लोग भरे पड़े हैं जिसकी लिखित व मौखिक शिकायत विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने पहले कई बार की थी. लेकिन प्रशासन में बैठे भाईचारे की मानसिकता वाले अधिकारियों ने समय रहते इन शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दिया. अब जब सूर्या चौहान की जान चली गई तब जाकर प्रशासनिक अमले की आंखें खुली हैं और सीलिंग की कार्रवाई हो रही है. उन्होंने आला अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि अगर खोड़ा में पूरी ईमानदारी से जांच की जाए तो वहां से देशविरोधी गतिविधियों के कई और बड़े संदिग्ध मामले खुलकर सामने आएंगे.