असद के एनकाउंटर के बाद एक और बड़ी कायमाबी... सूर्या चौहान हत्याकांड में 25000 के इनामी सारिक मेवाती को लेकर आई ये खबर

गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्यप्रताप चौहान हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. 25 हजार के इनामी आरोपी सारिक मेवाती को इंदिरापुरम के पास से गिरफ्तार किया गया है. जानिए मामले से जुड़े सभी अपडेट्स.

Surya Chauhan Murder Case

मयंक गौड़

• 08:33 AM • 04 Jun 2026

follow google news

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सूर्यप्रताप चौहान हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है. वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी सारिक मेवाती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को इंदिरापुरम अंडरपास के पास नहर पटरी से दबोचा. यह सनसनीखेज मामला गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के नवनीत विहार का है. यहां के रहने वाले 17 साल के सूर्या प्रताप चौहान पर बीती 28 मई (बकरीद के दिन) चाकूबाजी की गई थी. इस जानलेवा हमले में सूर्यप्रताप की जान चली गई थी. इस हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था, जिसके बाद पुलिस ने हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू की थी.

यह भी पढ़ें...

25 हजार का इनामी सारिक मेवाती गिरफ्तार, कबूला जुर्म

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सारिक मेवाती वारदात के बाद से ही अपनी पहचान छिपाकर भाग रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. आखिरकार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खोड़ा पुलिस ने उसे इंदिरापुरम अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में सारिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम देने का जुर्म स्वीकार कर लिया है. फिलहाल पुलिस उसके खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है.

मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर, अब तक की कार्रवाई

इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस अब तक बेहद सख्त और त्वरित कार्रवाई कर चुकी है:

  • मुख्य आरोपी का एनकाउंटर: मामले का मुख्य आरोपी असद (जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था) 30 और 31 मई की दरम्यानी रात पुलिस के साथ हुई एक मुठभेड़ में मारा गया था.
  • साजिशकर्ता पहुंचे जेल: हत्या की इस पूरी योजना में शामिल मुख्य आरोपी असद के पिता नवाब, फरहान और आतिफ को पुलिस पहले ही हिरासत में लेकर जेल भेज चुकी है.
  • इलाके में कड़ा पहरा: घटना के बाद खोड़ा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तीन दिनों तक विशेष अभियान चलाया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए.

ये भी पढ़ें: गाजियाबाद में सूर्या हत्याकांड के बाद चल रहा 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप'! सुल्तान अलारफीन,रहमानिया समेत इन 3 मदरसों पर चला बुलडोजर