UP Weather Update: यूपी में आज जमकर बरसेंगे मेघ... मौसम विभाग ने बताया इन जिलों में होगी जबरदस्त बारिश

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज 4 जून को मौसम विभाग ने सहारनपुर, मेरठ, नोएडा और गाजियाबाद समेत कई जिलों में 60 से 70 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश और वज्रपात का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है.

UP Weather Update

यूपी तक

• 11:09 AM • 04 Jun 2026

follow google news

UP Weather Update: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों के लिए राहत के साथ-साथ आफत की खबर आ रही है. मौसम विभाग ने आज यानी 4 जून के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम के मिजाज में भारी तब्दीली की आधिकारिक घोषणा कर दी है. मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में तेज आंधी, बादलों की गरज-चमक और आसमानी बिजली गिरने (वज्रपात) की प्रबल आशंका है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिसे देखते हुए विभाग ने 'ऑरेंज' और 'येलो' अलर्ट जारी किया है.

यह भी पढ़ें...

इन जिलों में 70 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी आंधी, ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कुछ खास जिलों और उनके आसपास के क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. इन इलाकों में बारिश मेघगर्जन, वज्रपात (बिजली गिरना) और खतरनाक झोंकेदार हवाएं चलने की पूरी संभावना है.

प्रभावित क्षेत्र: सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ एवं इनके आसपास के इलाके.

हवा की गति: इन जिलों में आज आंधी की सामान्य रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे (70 km/h) के तूफानी झोंकों में तब्दील हो सकती है.

इन जिलों में 'येलो अलर्ट', 60 किमी/घंटे की रफ्तार का अनुमान

दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों और ब्रज क्षेत्र सहित कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में भी आज बारिश के साथ मौसम का कड़ा रुख देखने को मिलेगा.

प्रभावित क्षेत्र: गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा/ग्रेटर नोएडा), बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल एवं इनके आसपास के इलाके.

हवा की गति: इन जिलों में आज मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो झोंकों के साथ अधिकतम 60 किलोमीटर प्रति घंटे (60 km/h) तक पहुंच सकती है.