UP News: सपने में छेड़खानी के आरोप के चक्कर में एयरफोर्स अधिकारी के 7 साल बर्बाद हो गए. इन 7 सालों में एयरफोर्स जवान को जेल भी जाना पड़ा. कोर्ट के चक्कर भी काटने पड़े और प्रमोशन भी नहीं हुआ. समाज में अपमान हुआ वो अलग. मगर अब 7 सालों बाद कोर्ट ने वायु सेना के जवान को बरी किया है. दरअसल जवान ने कोई छेड़खानी नहीं की थी. सोते समय उसकी साली को लगा कि जीजा ने उसे छेड़ा. दरअसल वो सपना देख रही थी.
ADVERTISEMENT
सपने में साली को लगा कि जीजा उसे छेड़ रहे हैं. ऐसे में उसने हल्ला मचा दिया. परिजन उठे तो साली ने जीजा पर आरोप लगा दिए. इसके बाद ससुर ने ही अपने दामाद के खिलाफ बेटी के साथ छेड़खानी करने के आरोप में केस दर्ज करवा दिया.
साली का सपना जीजा को पड़ गया भारी
मिली जानकारी के मुताबिक, कानपुर के बिठूर के रहने वाले एक एयरफोर्स कर्मी की शादी 10 फरवरी 2019 को बिधनू की रहने वाली लड़की से हुई. शादी के बाद पत्नी अपने ससुराल आई. उसकी 15 साल की बहन भी उसके साथ आ गई. साली भी अपनी बहन और जीजा के साथ रहने लगी.
8 मार्च को रात अचानक 15 साल की किशोरी चिल्लाई. वह नींद से जगी और उसने कहा कि जीजा ने उसके साथ छेड़खानी की है. चीख सुनकर परिजन वहां आ गए. इसके बाद किशोरी के पिता यानी वायु सेना कर्मी के ससुर ने अपने दामाद के खिलाफ केस दर्ज करवाया. पुलिस ने वायु सेना कर्मी को जेल भी भेज दिया. वह 19 दिन जेल में रहा.
फिर दिया किशोरी ने बयान
कोर्ट में केस चलता रहा. फिर साल 2021 में किशोरी ने कोर्ट में बयान दिया कि जिस दिन घटना हुई थी, उसने दवा खा ली थी. वह सो रही थी. उसे सोते हुए एहसास हुआ कि जीजा ने उसे पकड़ लिया है. मगर हकीकत में ऐसा नहीं था. किशोरी ने कहा कि उसने सपने में देखा. मगर वह हकीकत नहीं थी, जिसके बाद वह डर गई. बता दें कि अब कोर्ट ने एयरफोर्स कर्मी को बरी कर दिया है.
एयरफोर्स जवान ने ये कहा
इस मामले में पीड़ित एयरफोर्स जवान अनुराग ने कहा, ससुर ने फर्जी केस दर्ज करवाया था. इसकी वजह से उसका काफी उत्पीड़न हुआ. जेल गया, प्रमोशन भी नहीं हुआ. समाज में भी अपमान झेला. मगर अब कोर्ट से बरी हुआ हूं. बता दें कि अनुराग के वकील का भी कहना है कि ये पूरा मामला शुरू से ही फर्जी था.
ADVERTISEMENT









