छात्र ने दिया फोन छात्रा ने नहीं लिया, नाराज प्रेमी को देख प्रेमिका ने भी खाया जहर, देखें

उत्तर प्रदेश के महराजगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में पढ़ने वाले प्रेमी युगल ने छुट्टी के बाद कथित जहरीला पदार्थ…

अमितेश त्रिपाठी

18 Jan 2023 (अपडेटेड: 06 Feb 2023, 10:00 AM)

follow google news

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के महराजगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां स्कूल में पढ़ने वाले प्रेमी युगल ने छुट्टी के बाद कथित जहरीला पदार्थ खा लिया. 

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रेमी छात्र, छात्रा को मोबाइल देना चाहता था, जिससे वह उससे बात कर सके. मगर छात्रा ने मोबाइल लेने से मना कर दिया. 

लड़की का कहना था कि घर वाले पहले ही एक मोबाइल फोन तोड़ चुके हैं और अब ये दूसरा फोन पकड़ा जाएगा तो पिटाई के साथ-साथ पढ़ाई भी छूट जाएगी.

बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज छात्र ने कथित रूप से जहर खा लिया. यह देख छात्रा ने भी बाकी बचे जहर का सेवन कर लिया. 

इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई तो वहीं छात्रा का इलाज जारी है.

डिप्टी SP सूर्यबली मौर्य ने कहा कि लड़की से बात करने पर पता चला कि लड़का मोबाइल दे रहा था. मगर लड़की द्वारा मोबाइल लेने से मना करने पर लड़के ने नाराज होकर जहर खा लिया. कार्रवाई की जा रही है.

अन्य खबरें यहां पढ़ें