इटावा में 35 साल की राजकुमारी और उसके 60 वर्षीय ननदोई सुभाष ने किया गजब कांड, जीजा का ये चेहरा देख हिल गया साला

अमित तिवारी

• 11:36 AM • 30 Jun 2025

UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने ही ननदोई के साथ भाग निकली. दोनों में ऐसा प्यार हुआ कि दोनों अपना-अपना घर छोड़ फरार हो गए.

Etawah, Etawah News, Etawah Viral news, Etawah viral, up news, up viral news, इटावा, इटावा न्यूज, ननदोई के साथ भागी महिला, अफेयर, प्रेम प्रसंग, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: अलीगढ़ में सास अपने होने वाले दामाद के साथ भागी थी. ये मामला उस दौरान खूब चर्चाओं में रहा था. अब ऐसी ही एक मामला यूपी के इटावा से सामने आया है. इस बार एक महिला अपने ननदोई यानी ननद के पति के साथ भाग गई. महिला का नाम राजकुमारी है और उसकी उम्र 35 साल है. अब उसका पति कुंवर पाल परेशान है. उसे यकीन ही नहीं हो रहा है कि उसके जीजा के साथ ही उसकी पत्नी फरार हो गई.

यह भी पढ़ें...

4 साल पहले हुई थी शादी

कुंवर पाल और राजकुमारी की शादी 4 साल पहले हुई थी. राजकुमारी की ये दूसरी शादी थी. उसके पहले पति की मौत हो चुकी थी. कुंवर पाल दिव्यांग है और उसका एक हाथ कटा हुआ है. अब पीड़ित पत्नी ने ऐलान किया है कि जो भी उसकी पत्नी को खोजेगा, वह उसे 10 हजार रुपये देगा.

ये भी पढ़ें: विकास के साथ उसकी तीसरी पत्नी रिया ने ये क्या कर डाला? वाराणसी की ये कहानी जान चौंक जाएंगे

60 साल के ननदोई के साथ चल पड़ा अफेयर

कुंवर पाल के जीजा सुभाष चंद्र  की उम्र 60 साल है. वह थाना सैफई क्षेत्र के अंतर्गत कछपुरा गांव का रहने वाला है. बताया जा रहा है कि वह अपनी ससुराल काम से आया था. इस दौरान वह यहां 2 दिन ठहरा. इस दौरान ही राजकुमारी अपने ननदोई के करीब आ गई और दोनों में रिश्ता बन गया. फिर एक दिन दोनों घर से गायब हो गए.

ये भी पढ़ें: यूपी से लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा तक के ट्रक डाइवरों का कातिल संदीप बागपत में हुआ ढेर, कौन था ये?

2 महीने से हैं गायब

सुभाष चंद्र का पूरा परिवार है. बच्चे भी हैं. मगर वह अपने ही साले की पत्नी राजकुमारी को लेकर भाग निकला है. दोनों को गए हुए 2 महीने हो गए हैं. मगर दोनों का कुछ पता नहीं चल रहा है. अब पीड़ित पति ने 10 हजार रुपये का इनाम रखा है. पति ने भरथना पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया है और पुलिस से मांग की है कि वह उसकी पत्नी को खोजे. उसने अपनी पत्नी की गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी है.