बिजनौर में महिला सिपाही दिखी वर्दी में फिर हेड कांस्टेबल के संग कई इंटिमेट वीडियो आए सामने! मचा हड़कंप

Bijnor News: बिजनौर के रेहड़ थाने में तैनात हेड कांस्टेबल और महिला कांस्टेबल के कई अतरंग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच जारी है.

Bijnor Police Viral Video

ऋतिक राजपूत

11 Feb 2026 (अपडेटेड: 11 Feb 2026, 04:48 PM)

follow google news

बिजनौर पुलिस महकमे से सामने आई एक घटना बेहद ही शर्मनाक है. यहां रेहड़ थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल और एक महिला सिपाही के कई अतरंग वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुए तो पूरे महकमे में भूचाल सा आ गया. यह मामला अब पूरे जिले की जुबां पर है. हर कोई इस बंद कमरे की कहानी के बाहर आने पर अपने-अपने शब्दों में बातें बना रहा है. दूसरी तरफ हेड कांस्टेबल और महिला सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है. 

यह भी पढ़ें...

वीडियो में महिला पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी में आई नजर

कहानी में नया मोड़ तब आया जब वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मी पुलिस वर्दी में ही नजर आई. वर्दी में ऐसी आपत्तिजनक हरकतों को देखकर हर कोई हैरान है. जब यह वीडियो एसपी बिजनौर अभिषेक झा तक पहुंचा तो उन्होंने बिना देर किए कड़ा फैसला ले लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह वीडियो आखिर कब, कहां और किन परिस्थितियों में रिकॉर्ड किया गया और इसे सोशल मीडिया पर किसने फैलाया.

 महकमे में अनुशासन से बढ़कर कुछ भी नहीं: एसपी बिजनौर

एसपी बिजनौर ने दो टूक शब्दों में कह दिया है कि महकमे में अनुशासन से बढ़कर कुछ भी नहीं है और ऐसी शर्मनाक हरकतों के लिए कोई जगह नहीं है. पुलिस महकमे की साख बनाए रखने के लिए उच्च अधिकारियों की नजर इस मामले पर बनी हुई है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही गई है.