गर्मी से हैं परेशान तो हो जाइए बारिश के लिए तैयार, UP में 3 अप्रैल को इन जिलों में बरसेंगे मेघ

UP Rain Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 3 अप्रैल को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है. झोंकेदार हवाओं और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

UP Rain Update

यूपी तक

• 05:35 PM • 02 Apr 2025

follow google news

यह भी पढ़ें...

UP Rain Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी करते हुए बताया कि 3 अप्रैल, 2025 को उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा, मेघगर्जन के साथ वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाओं की भी आशंका जताई गई है.

मौसम विभाग ने इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी परिस्थितियों को जिम्मेदार बताया है. इस अलर्ट के मद्देनजर किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. खास तौर पर खुले इलाकों में रहने वालों को वज्रपात से बचने के लिए सावधानी बरतने को कहा गया है.

किन जिलों में हो सकती है बारिश?

मौसम विभाग के अनुमान और मौजूदा पैटर्न के आधार पर 3 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के जिलों जैसे मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आगरा में हल्की बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी यूपी में वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, प्रयागराज और मिर्जापुर जैसे दक्षिणी जिलों में भी बारिश की संभावना है. हालांकि, यह बारिश व्यापक नहीं होगी और कुछ क्षेत्रों तक सीमित रह सकती है.