संगम में अचानक डुबकी लगाने पहुंची बॉलीवुड की ये मशहूर एक्ट्रेस, फैंस देखकर रह गए भौचक्का

तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आध्यात्मिक उत्सव अपने चरम पर है. गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम तट पर जहां एक ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सितारे भी इस डिवाइन माहौल का हिस्सा बनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

Mahakumbh News

हर्ष वर्धन

• 06:47 PM • 22 Feb 2025

follow google news

Mahakumbh News: तीर्थराज प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का आध्यात्मिक उत्सव अपने चरम पर है. गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम तट पर जहां एक ओर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सितारे भी इस डिवाइन माहौल का हिस्सा बनने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. संगम की लहरों में डुबकी लगाने से लेकर साधु-संतों के आशीर्वाद तक, ये सितारे महाकुंभ को एक अनोखा रंग दे रहे हैं.  इसी कड़ी में साउथ और बॉलीवुड की चमकती अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपने परिवार के साथ संगम नगरी पहुंचीं. तमन्ना ने न सिर्फ पवित्र स्नान किया, बल्कि गंगा मइया को नमन करते हुए अपनी श्रद्धा भी व्यक्त की. 

यह भी पढ़ें...

तमन्ना की सादगी और आस्था ने यहां मौजूद भक्तों का दिल जीत लिया. मगर तमन्ना अकेली नहीं हैं. महाकुंभ 2025 अब तक कई बॉलीवुड सितारों की मेजबानी कर चुका है. अनुपम खेर ने संगम में डुबकी लगाकर इसे अपनी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बताया, तो वहीं कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने अपने परिवार के साथ नाव पर सैर करते हुए इस पल को कैमरे में कैद किया. सिंगर गुरु रंधावा ने सुबह-सुबह गंगा स्नान कर अपनी नई शुरुआत की कामना की, और उनकी पोस्ट “हर हर गंगे” सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. 

कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भगवा वस्त्रों में संगम तट पर नजर आए और हंसी-मजाक के साथ भक्तों से मिले, तो वहीं डायरेक्टर कबीर खान ने इसे एक ऐसी स्क्रिप्ट बताया जिसे वो कभी नहीं भूलेंगे. सपना चौधरी ने हरियाणवी अंदाज में भक्ति गीत गुनगुनाते हुए स्नान किया, जिसका वीडियो फैंस के बीच खूब पसंद किया जा रहा है.