विधानसभा सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान कट गई बिजली, कई अफसरों पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बिजली कट गई. विधानसभा और उसके आसपास बिजली…

संतोष शर्मा

24 May 2022 (अपडेटेड: 14 Feb 2023, 09:01 AM)

follow google news

उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र के पहले दिन ही राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बिजली कट गई. विधानसभा और उसके आसपास बिजली कटने से विभाग के अफसरों पर गाज गिर गई है.

यह भी पढ़ें...

मामले में अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन समेत 3 अधिकारी सस्पेंड हो गए और एक को बर्खास्त कर दिया गया है. इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है.

अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन संजय पासवान, उपखंड अधिकारी पुष्पेश गिरी और अवर अभियंता अमर राज निलंबित हुए हैं. इसके साथ ही उपकेंद्र परिचालक दीपक शर्मा की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं.

बताया जा रहा है कि खराब मौसम के चलते ट्रांसमिशन उपखंड मार्टिनपूरवा लाइन ट्रिप होने पर बिजली सप्लाई बाधित हो गई. इससे विधानसभा और उसके आसपास के इलाके में बिजली गुल हो गई. इसी मामले पर कार्रवाई हुई है.

यूपी विधानसभा के पहले सत्र में हंगामा, बैनर पोस्टर लेकर सदन में पहुंचे सपा विधायक