UP News: कानपुर के बिधनू क्षेत्र स्थित एक गांव में एक बच्ची गायब हो गई. बच्ची की उम्र 11 साल थी और वह क्लास-5 में पढ़ती थी. परिजनों ने उसे खोजा. मगर वह नहीं मिली. तभी परिवार की नजर घर से 300 मीटर दूर एक खेत में गईं. वहां मिट्टी उठी हुई थी. परिवार और ग्रामीणों को शक हुआ और मिट्टी हटाई गई. इसके बाद सभी की चीख निकल गई. दरअसल मिट्टी के नीचे बच्ची का शव था. शव नग्न अवस्था में था और उसके शरीर पर चोट के निशान थे.
ADVERTISEMENT
परिवार का कहना है कि बच्ची के साथ रेप करके, उसकी हत्या की गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन की जांच की. जिस तरह से बच्ची का शव खेत में गड़ा मिला है, उसने सभी को हिला कर रख दिया है.
बकरी चराने गई थी मासूम
परिवार का कहना है कि बच्ची शाम के समय बकरी चराने के लिए गई थी. मगर वापस नहीं आई. फिर उसकी लाश खेत में गड़ी मिली. परिवार का साफ कहना है कि बच्ची के साथ गलत काम हुआ है और फिर उसे मारा गया है. इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
इसपर लगा आरोप
बता दें कि पीड़ित परिवार ने पड़ोस के युवक पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. पुलिस ने भी आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. दूसरी तरफ पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने दी ये जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर एडिशनल सीपी ने बताया, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. जांच के दौरान उन्हें कई अहम साक्ष्य मिले हैं. जल्द ही आरोपी को अरेस्ट करके मर्डर केस का खुलासा किया जाएगा. बच्ची के पीएम रिपोर्ट का भी इंतजार है.
ADVERTISEMENT









