वाराणसी में गंगा के बीच नाव में हुई इफ्तार पार्टी! आरोप- हड्डियां वहीं डाल दी गईं, अब पछता रहे ये सभी 

UP News: वाराणसी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में कुछ लोग गंगा के बीच इफ्तार पार्टी करते हुए दिख रहे हैं. अब पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया है.

Varanasi, Varanasi viral video, Varanasi Iftar Controversy, kashi Ganga River, BJYM Complaint, NonVeg on Boat, Varanasi Police FIR, kashi News, वाराणसी इफ्तार विवाद, गंगा नदी, कोतवाली थाना, भाजयुमो तहरीर, चिकन बिरयानी कांड, यूपी न्यूज

UP News

रोशन जायसवाल

17 Mar 2026 (अपडेटेड: 17 Mar 2026, 12:15 PM)

follow google news

UP News: वाराणसी से आया एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो ने विवाद को भी जन्म दे दिया है. दरअसल इस समय रमजान का पवित्र महीना चल रहा है. मुस्लिम समाज के लोगों ने रोजा रखा हुआ है. ऐसे में कुछ मुस्लिम युवकों ने वाराणसी में इफ्तार पार्टी आयोजित की. मगर उन्होंने जो जगह चुनी, अब उसपर भारी विवाद हो गया. 

यह भी पढ़ें...

बता दें कि मुस्लिम युवकों ने वाराणसी घाट में गंगा की गोद में, नाव पर सवार होकर इफ्तार पार्टी आयोजित की. इस दौरान युवकों ने अपना वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि नाव में सवार होकर गंगा के बीच कैसे इफ्तार पार्टी मनाई गई. अब इसको लेकर एक्शन हो गया है.

आरोप- हड्डियां गंगा में डाली गईं

ये पूरा मामला सामने आने के बाद भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगा दिया. आरोप लगाया कि इफ्तार पार्टी के दौरान गंगा के बीच में चिकन बिरयानी खाई गई और पवित्र गंगा में हड्डियां डाली गईं. इस दौरान गंगा को अपवित्र किया गया. 

बता दें कि भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से पुलिस में मामले को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई. शिकायत में कहा गया कि इस मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. युवा मोर्चा की तरफ से नाव संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई का आवेदन किया गया है.

पुलिस ने लिया एक्शन

बता दें कि मामले की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. फिलहाल गंगा के बीच हुई इफ्तार पार्टी की ये रील सोशल मीडिया पर वायरल है.