महाकुंभ में माला बेचकर अपनी आंखों और नैन-नक्श के चलते दुनिया भर में मशहूर हुई मोनालिसा की शादी अब एक बड़े पारिवारिक और सामाजिक विवाद में बदल चुकी है. मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. लेकिन उनका परिवार इसे प्यार नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश करार दे रहा है. मोनालिसा के घर के बाहर इस वक्त सन्नाटा पसरा है और उनकी मां कैमरे के सामने फफक-फफक कर रोते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव से अपनी बेटी को बचाने की गुहार लगा रही हैं. परिवार का दावा है कि मोनालिसा को बरगलाकर और नशीला पदार्थ खिलाकर यह कदम उठाने पर मजबूर किया गया है.
ADVERTISEMENT
मेरी बच्ची का मोबाइल छीन लिया गया
मोनालिसा की मां ने रोते हुए बताया कि उनकी बेटी बहुत सीधी-साधी और भोली है. उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद फरमान ने मोनालिसा के दोनों मोबाइल फोन छीन लिए हैं ताकि वह अपने परिवार से संपर्क न कर सके.मां का कहना है "कम से कम वह एक कॉल तो कर ले ताकि मेरे दिल को तसल्ली मिले. उसे कुछ खिला-पिलाकर बस में किया गया है."
बहन की भावुक अपील और पिता के साथ मारपीट का दावा
मोनालिसा की बहन ने भी मुख्यमंत्री से अपनी दीदी को वापस लाने की विनती की है. परिवार का आरोप है कि मोनालिसा को उज्जैन और फिर केरल ले जाया गया जहां उसे एक्टिंग सिखाने और 'श्रीदेवी' जैसा बड़ा स्टार बनाने का लालच दिया गया. बहन का दावा है कि जब पिता अपनी बेटी को लाने केरल पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई और उनका सामान फेंक दिया गया और उन्हें थाने से धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया.
"द मणिपुर डायरी" और साजिश का एंगल
स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष और परिवार के करीबियों ने इसे 100% साजिश करार दिया है. उनका कहना है कि मोनालिसा मणिपुर डायरी जैसी फिल्म में काम करने वाली थीं जो हिंदू समाज को जागृत करने वाली फिल्म है. उनका आरोप है कि जानबूझकर ऐसी लड़की को निशाना बनाया गया ताकि हिंदू बेटियों के बीच गलत संदेश जाए. उनका सवाल है कि जो लड़की एक दिन पहले तक परिवार के साथ थी उसे केरल जाते ही अचानक एक दिन में प्यार कैसे हो गया और तुरंत मैरिज सर्टिफिकेट कैसे बन गया?
फरमान का परिवार भी खुश नहीं
रिपोर्ट के मुताबिक, न केवल मोनालिसा का परिवार बल्कि फरमान खान का परिवार भी इस फैसले से खुश नहीं है. दोनों परिवारों में इस अंतरधार्मिक विवाह को लेकर भारी तनाव और गुस्से का माहौल है.
ADVERTISEMENT









