UP Weather Update: 19 मार्च को यूपी में जिन 20 से ज्यादा जिलों में होगी बारिश उनकी लिस्ट सामने आई, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

UP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट. मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद समेत इन जिलों में गिरेगी बिजली.

UP Weather Update

यूपी तक

• 04:32 PM • 17 Mar 2026

follow google news

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश के आगामी दौर को लेकर नई चेतावनी जारी की है. 19 मार्च से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. विभाग ने तेज आंधी और बिजली गिरने (वज्रपात) का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें...

तेज आंधी और झोंकेदार हवाएं

मौसम विभाग ने 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं को लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी किया है:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल एवं आसपास के इलाके.

बारिश गिरने के साथ यहां है बिजली गिरने की चेतावनी

बारिश के साथ-साथ आसमान में बिजली चमकने और गिरने की भी आशंका जताई गई है. इन जिलों के निवासियों को सावधान रहने की जरूरत है:

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाके.

किसानों के लिए जरूरी सलाह

19 मार्च से शुरू होने वाला यह दौर 21 मार्च तक चल सकता है. चूंकि हवाओं की रफ्तार काफी अधिक (50 किमी/घंटा तक) रह सकती है, इसलिए फसलों को नुकसान होने की आशंका है. मौसम विभाग ने सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और ऊंचे पेड़ों या बिजली के खंभों से दूर रहें.