घनी मूछों और इनके ताव से धोखा मत खाइए, ये यूपी के DGP प्रशांत कुमार नहीं कोई और ही पुलिसवाले हैं

हर्ष वर्धन

• 04:41 PM • 28 Feb 2025

दुर्दांत माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार जाने जाते हैं. वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने अपनी राैबदार मूंछों से भी एक अलग पहचान बनाई है. क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर तैनात उदय भान उपाध्याय भी अपनी मूछों के लिए फेमस हैं.

UP Police Uday Bhan Upadhyay

UP Police Uday Bhan Upadhyay

Google CTA

UP News: दुर्दांत माफियाओं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार जाने जाते हैं. वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने अपनी राैबदार मूंछों से भी एक अलग पहचान बनाई है. पिछले साल देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने डीजीपी प्रशांत कुमार की मूछों की तारीफ की थी. उन्होंने कहा था कि 'अमिताभ बच्चन जी का एक डायलाग है कि मूंछें हों तो नत्थू लाल जैसी...तो प्रशांत जी ने नत्थू लाल जी काे चुनाैती दे दी है.' क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश पुलिस में दारोगा के पद पर तैनात उदय भान उपाध्याय भी अपनी मूछों के लिए फेमस हैं. उनकी छवि काफी हद तक डीजीपी प्रशांत कुमार जैसी ही दिखती है. दारोगा उदय भान इस बीच महाकुंभ मेले के समापन के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ डिनर करने के चलते चर्चा में आ गए हैं. जानिए उन्होंने अपने इस अनुभव के बारे में क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें...

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में दारोगा उदय भान ने कहा, "मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं कि मुझे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठकर भोजन करने का अवसर मिला. 4.5 महीने की कड़ी मेहनत के बाद हमें यह सुनहरा अवसर मिला, जिससे अब ऐसा महसूस हो रहा है जैसे यह सिर्फ 4.5 घंटे की ड्यूटी थी...यह अनुभव मेरे लिए बिल्कुल नया था... मैं संभल जिले से आया हूं और पिछले 4.5 महीनों से कुंभ में तैनात हूं..."

दारोगा उदय भान ने बताया कि इस महाकुंभ मेले में उनके तीन और भाई तैनात थे. उन्होंने यह भी बताया कि उनके बड़े बेटे आशीष उपाध्याय की भी कुंभ में ड्यूटी लगी थी. दारोगा के अनुसार, जब उन्होंने सीएम योगी को महाकुंभ में तैनात अपने बेटे के बारे में जानकारी दी तो मुख्यमंत्री ने कहा 'उसे बुलाओ मैं उसके साथ फोटोशूट कराऊंगा.' 

सीएम योगी के साथ पिता द्वारा डिनर करने पर आशीष उपाध्याय ने कहा, "हमारे पास शब्द नहीं हैं. हम क्या कहें...इस विषय पर. पर इतना कहेंगे कि बहुत अच्छा लगा-बहुत अच्छा लगा."