CM योगी की अधिकारियों को सख्त हिदायत, बोले- समस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए

यूपी तक

• 01:53 PM • 09 Mar 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को हिदायत दी कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही न बरती जाए.

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

Google CTA

CM Yogi News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अधिकारियों को हिदायत दी कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की ढिलाई या लापरवाही न बरती जाए. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि जन समस्याओं को हल करना और उसका त्वरित, पारदर्शी एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करना उनकी सरकार की प्राथमिकता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में आए लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान अधिकारियों को ये निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें...

सीएम योगी ने करीब 500 लोगों की शिकायतें सुनीं और सभी को आश्वस्त किया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा. प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित निस्तारण का निर्देश देने के साथ लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर किसी की समस्या का समाधान कराने के लिए दृढ़ संकल्पित है. 

 

 

उन्होंने अधिकारियों को यह हिदायत भी दी कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले, कमजोर वर्ग को धमकाने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं. उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. कई लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष इलाज के लिए आर्थिक सहायता मुहैया कराने की गुहार भी लगाई. उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार इसके लिए पूरी मदद करेगी.

राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए सीएम योगी कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए. हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उनकी मदद की जाए.