UPTak Baithak Logo

यूपी पुलिस भर्ती ही नहीं योगी सरकार में अबतक लीक हुए हैं ये सब पेपर, एक-एक कर सबको जानें

यूपी में पुलिस से लेकर बिजली विभाग तक के पेपर लीक हो चुके हैं. परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग और पेपर लीक गैंग का नेक्सस एक चुनौती बनता जा रहा है.

ADVERTISEMENT

RO/ARO Paper leak
प्रदर्शन करते छात्र
social share
Google CTA

UP News in Hindi: उत्तर प्रदेश में पेपर लीक ने हजारों-लाखों छात्रों की मेहनत पर पानी फेरा है. हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस की भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, उससे पहले समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी का पेपर लीक होने की आरोप लगा और अब आगरा में इंटरमीडिएट की गणित और जीव विज्ञान का पेपर लीक होने की खबर है. यूपी में पेपर लीक का पुराना इतिहास है, पुलिस से लेकर बिजली विभाग तक के पेपर लीक हो चुके हैं. परीक्षाओं में सॉल्वर गैंग और पेपर लीक गैंग का नेक्सस एक चुनौती बनता जा रहा है.