UPTak Baithak Logo

UP बोर्ड में 12वीं के जीव विज्ञान, गणित का पेपर लीक हुआ? आगरा में मचा हड़कप, उठाया गया ये कदम

उत्तर प्रदेश के आगरा से बड़ी खबर सामने आई है. यहां यूपी बोर्ड का पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. मामले में पुलिस ने केस भी दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

up board paper leak
यूपी बोर्ड पेपक लीक का दावा
social share
Google CTA

Agra News: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती का पेपर लीक होने के बाद अब उत्तर प्रदेश बोर्ड के पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. यूपी के आगरा में यूपी बोर्ड 12वीं क्लास का बोर्ड पेपर लीक होने का दावा किया जा रहा है. दावा है कि यूपी बोर्ड का जीव विज्ञान और गणित का पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर लीक हो गया था. दावा है कि पेपर शुरू होने के 1 घंटे बाद ही ये बोर्ड पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में आ गया.