जापान दौरे पर गए सीएम योगी का टोक्यो में भारतीय समुदाय ने किया जोरदार स्वागत, भगवा पहने नजर आए लोग

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं. सीएम योगी का टोक्यो में भारतीय समुदाय के लोगों ने स्वागत किया है. सीएम योगी को अपने बीच में पाकर प्रवासी भारतीयों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान प्रवासी भारतीय पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए.

UP News

यूपी तक

26 Feb 2026 (अपडेटेड: 26 Feb 2026, 10:09 AM)

follow google news

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं. सीएम योगी का टोक्यो में भारतीय समुदाय के लोगों ने स्वागत किया है. सीएम योगी को अपने बीच में पाकर प्रवासी भारतीयों के चेहरे खिल उठे. इस दौरान प्रवासी भारतीय पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए. 

यह भी पढ़ें...

मुख्यमंत्री के आने से पहले ही भारतीय समुदाय के लोग भारी संख्या में एयरपोर्ट पर जमा हो चुके थे. सभी ने भारतीय कपड़े पहन रखे थे. इस दौरान कई लोग भगवा रंग में भी नजर आए. जब सीएम योगी सामने आए तो एक बच्ची ने भारतीय संस्कृति के अनुसार मुख्यमंत्री के माथे पर तिलक लगाया और उनका अभिनंदन किया.

सीएम योगी के साथ फोटो लेते दिखे प्रवासी भारतीय

सीएम योगी को अपने बीच पाकर प्रवासी भारतीयों के चेहरों पर उत्साह साफ झलक रहा था. लोग मुख्यमंत्री योगी के साथ एक तस्वीर लेने को आतुर दिखाई दिए. इस दौरान सीएम योगी को प्रवासी भारतीयों ने भारत-जापान के आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाता एक खास पोस्टर भी भेंट किया.  बता दें कि टोक्यो में सीएम योगी का स्वागत यामानाशी प्रांत के वाइस गवर्नर जुनिचि इशिदरा ने किया. 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा दो देशों के आधिकारिक दौरे का हिस्सा है और जापान की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है.