Baghpat News: 22 फरवरी यह तारीख उत्तर प्रदेश के इतिहास में सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक वायरल घटना की सालगिरह है. आज से पूरे चार साल पहले, 22 फरवरी 2021 को बागपत जिले के बड़ौत बाजार में एक ऐसी लड़ाई हुई, जिसने उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को चौंका दिया था. यह कोई साधारण झगड़ा नहीं, बल्कि दो चाट दुकानदारों के बीच ‘ग्राहकों को बुलाने’ को लेकर हुई जंग थी. बाद में इस घटना ने सोशल मीडिया को हंसी के ठहाकों से भर दिया था.
ADVERTISEMENT
कैसे छिड़ी थी ‘चाट युद्ध’ की लड़ाई?
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार में दो चाट विक्रेताओं के बीच तीखी बहस छिड़ गई, जब एक दुकानदार ने दूसरे के ग्राहक को अपने पास बुला लिया. बहस इतनी बढ़ गई कि मिनटों में बाजार रणभूमि बन गया, और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू हो गई. मौके पर मौजूद लोग चुपचाप यह महायुद्ध देखते रहे, लेकिन किसी ने सोचा नहीं था कि यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल जाएगा.
‘चाचा’ बने इंटरनेट सेंसेशन
इस वायरल वीडियो में सबसे चर्चित चेहरा हरेंद्र सिंह थे, जिन्हें लोग ‘बागपत वाले चाचा’ के नाम से जानने लगे. उनके अनोखे बालों की स्टाइल देखकर लोगों ने अल्बर्ट आइंस्टीन से तुलना कर डाली। देखते ही देखते ‘चाचा’ सोशल मीडिया पर मीम किंग बन गए और उनकी फाइट के वीडियो पर हजारों मीम्स बनने लगे.
चाचा आइंस्टीन आजकल क्या कर रहे?
बता दें कि अब वायरल चाचा हरेंद्र ने अपना व्यापार भी बदल लिया है. अब चाट की दुकान की जगह उनकी कपड़ों की दुकान हैं. चाचा से मिलने आज भी लोग आते हैं और साथ में फोटो क्लिक करवाते हैं. इस दौरान लोग वायरल वीडियो के बारे में भी चाचा से पूरी बात पूछते हैं.
ADVERTISEMENT









