New Year पर  हाड़ कंपाने वाली ठंड के लिए रहे तैयार, नए साल पर यूपी में ऐसा रहने वाला है मौसम का हाल

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. अब यहां बारिश का सिलसिला थम गया है. बता दें कि पिछले 2 से 3 दिनों से यूपी के कई जिलों में बारिश देखने को मिली. इससे जबरदस्त शीतलहर चली. मगर अब बारिश का ये सिलसिला थम गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने नए साल के मौके पर यूपी के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

UP weather alert, Uttar Pradesh yellow alert, rain and hail UP, lightning warning UP, 43 districts yellow alert, UP cold wave impact, UP fog alert, UP IMD update, UP cold wave warning

यूपी तक

• 08:56 AM • 29 Dec 2024

follow google news

UP Weather News: उत्तर प्रदेश के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. अब यहां बारिश का सिलसिला थम गया है. बता दें कि पिछले 2 से 3 दिनों से यूपी के कई जिलों में बारिश देखने को मिली. इससे जबरदस्त शीतलहर चली. मगर अब बारिश का ये सिलसिला थम गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने नए साल के मौके पर यूपी के मौसम को लेकर बड़ी जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले 2 से 3 दिन अब मौसम शुष्क रहने वाला है. मगर इस दौरान यूपी में भीषण ठंड की आशंका है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 2 से 3 दिन के अंदर यूपी का तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है. इस दौरान यूपी में हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ सकती है. 

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर यूपी पर 

बता दें कि पहाड़ों पर इस समय जबरदस्त बर्फबारी हो रही है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बर्फ का जबरदस्त माहौल है. इसका असर उत्तर प्रदेश में भी साफ देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग की माने तो नए साल के मौके पर यूपी के लोगों को खूब ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है.

आज इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज यानी रविवार के दिन भी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने जिन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है, उनमें मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, कानपुर, कानपुर देहात, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज और बाराबंकी जिले शामिल हैं.