उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 27 दिसंबर, 2023 को शादी के मौके पर एक दुल्हन, दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. बताया जा रहा है कि दहेज लेने के बाद दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया. जैसे ही इस खबर की सूचना गांव के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लड़की के पिता के घर पहुंचने लगे और लड़की के पिता को आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा. सोमवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंची. आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना अंतर्गत जयराजपुर गांव का मामला है.
ADVERTISEMENT
पीड़िता ने बताया कि अजय उससे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा और शादी का झूठा आश्वासन देता रहता था. जब यह बात उसकी बहन जान गई तो उसने अजय की मां से इसके बारे में शिकायत की और शादी की बात की. इसके बाद अजय ने शादी से इनकार कर दिया. इस पूरे मामले को जब पंचायत में बुलाया गया तो संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा फैसला किया गया कि 27 दिसंबर,2023 को हिंदू रीति-रिवाज से लड़की के घर बारात लेकर जाएंगे.
इस बीच भोला सरोज जो कि अजय का मौसा लगेगा उसने शादी को लेकर पीड़िता से बातचीत करने को बुलाया. आरोप है कि उसने पीड़िता के अकेले का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़खानी की. किसी तरह पीड़िता वहां से भाग निकली. पीड़िता ने पूरा वाक्या को किसी से बताया तक नहीं और शादी की तैयारियां शुरू कर दी. शादी के दिन अजय सरोज और उसकी मां ने लड़की के पिता से फोन पर बात कर शादी और बारात कैंसिल की बात की. यह बात सुनकर लड़की के पिता ने श्रीराम ने आत्महत्या तक करने का प्रयास किया.
एसपी ऑफिस पहुंची पीड़िता ने इस पूरे मामले को बताया और एसपी सिटी से न्याय की गुहार लगाई. और उन्होंने अजय और उसके मौसा ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की है. इस पूरे मामले पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत पत्र दिया गया है, जिसकी शादी 27 तारीख को होने वाली थी. शादी न होने के कारण और शारीरिक शोषण करने में मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई करते हुए दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके ऊपर 376 ए का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है. आगे की विवेचना प्रचलित है. इस संदर्भ में और भी जितने दोषी हैं उन पर भी कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT










