आजम खान के वकील सतनाम सिंह मट्टू उनकी जेल से रिहाई का नया अपडेट लेकर सामने आए

यूपी तक

23 Sep 2025 (अपडेटेड: 23 Sep 2025, 12:28 PM)

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई आज सुबह होनी थी लेकिन ये कुछ देर के लिए टलती नजर आ रही है.

Azam Khan Advocate

Azam Khan Advocate

Google CTA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की सीतापुर जेल से रिहाई आज सुबह होनी थी लेकिन ये कुछ देर के लिए टलती नजर आ रही है. पूर्व मंत्री आजम खान 23 महीनों से जेल में बंद हैं और तमाम मामलों में जमानत मिलने के बाद मंगलवार सुबह उनकी रिहाई होनी थी. जेल के बाहर उनके समर्थकों और सपा नेताओं की भारी भीड़ लग चुकी है पर आजम अभी भी बाहर नहीं आए हैं. इस बीच आजम खान के वकील सतनाम सिंह मट्टू ने रिहाई की प्रक्रिया का ताज़ा अपडेट साझा किया है. 

यह भी पढ़ें...

रिहाई में क्यों आई देरी?

सतनाम सिंह मट्टू के मुताबिक आजम खान की रिहाई में सबसे बड़ा पेच कुछ पुराने मामलों से जुड़े जुर्माने की वजह से आया. उन्होंने बताया कि दो छोटे-छोटे मामलों में रामपुर के जुर्माने ऑनलाइन जमा कर दिए गए हैं. एक मामला मुरादाबाद (सजलट थाना) का था. इसमें तीन हजार रुपये जुर्माना हार्ड कॉपी के रूप में जमा कराया गया और उसकी रसीद जेल प्रशासन को दे दी गई. 

जेल प्रशासन ने कहा है कि जैसे ही रसीद का वेरिफिकेशन हो जाएगा, आजम खान को छोड़ दिया जाएगा. वकील मट्टू ने भरोसा जताया है कि आजकल ऑनलाइन सिस्टम के कारण वेरिफिकेशन तेजी से हो सकता है और रिहाई में बहुत ज्यादा और देर नहीं होगी. 

जेल के बाहर क्या माहौल?

आजम खान के बेटे अदीब खान खुद सैकड़ों पार्टी समर्थकों के साथ सीतापुर जेल के बाहर मौजूद हैं. अदीब ने मीडिया से कहा, 'आजम खान हीरो हैं, उनका स्वागत करने सब लोग पहुंचे हैं. बाकी सब बातें अब्बा खुद बाहर आकर कहेंगे.' जेल के बाहर सुबह से भीड़ बढ़ती रही और समर्थक अपने वाहनों के साथ पहुंचे, जिससे ट्रैफिक डाइवर्जन और पुलिस का जमावड़ा बढ़ गया. ट्रैफिक पुलिस ने कई वाहनों का चालान भी किया क्योंकि निषेधाज्ञा (Section 163 BNSS) लागू थी. इसके बावजूद भीड़ को रोकना मुश्किल रहा.

मुरादाबाद सपा सांसद रुचि वीरा भी पहुंचीं

सपा की मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा भी आजम खान को लेने सीतापुर पहुंची हैं. उन्होंने यूपी Tak से बातचीत में में कहा कि उन्हें जगह-जगह रोका जा रहा है. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रशासन आखिर क्यों देरी कर रहा है. रुचि वीरा ने दावा किया कि अखिलेश यादव भविष्य में मुख्यमंत्री बनेंगे और आज़म खान देश का बड़ा चेहरा हैं. उन्होंने कहा कि आज़म खान विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ रहेंगे. 

आजम खान की रिहाई का प्रोसेस और अगला कदम

आजम खान के सभी 72 मामलों में रिहाई आदेश जेल पहुंच गए हैं, जुर्माने जमा हो चुके हैं और अब सिर्फ वेरिफिकेशन बाकी है. ऐसा माना जा रहा है कि आजम खान जल्द जेल से बाहर आ जाएंगे.