सेक्सलेस मैरिज में अननैचुरल सेक्स कैसे... अतुल सुभाष की 23 पन्नों की चिट्ठी के ये सवाल आपको हिला देंगे

Atul Subhash case updates: जौनपुर की युवती निकिता सिंघानिया से शादी करने वाले अतुल सुभाष ने अपनी जान दे दी है. अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी, सास, साले और पत्नी के अंकल पर उन्हें और उनके परिवार को दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की कोशिश करना, घरेलू हिंसा, अप्राकृतिक सेक्स जैसे तमाम फर्जी मामलों में फंसाकर परेशान करने का आरोप लगाया है.

Atul Subhash case.

Atul Subhash case.

यूपी तक

10 Dec 2024 (अपडेटेड: 11 Dec 2024, 09:45 AM)

follow google news

Atul Subhash case updates: जौनपुर की युवती निकिता सिंघानिया से शादी करने वाले अतुल सुभाष ने अपनी जान दे दी है. अतुल सुभाष ने अपनी पत्नी, सास, साले और पत्नी के अंकल पर उन्हें और उनके परिवार को दहेज प्रताड़ना, जान से मारने की कोशिश करना, घरेलू हिंसा, अप्राकृतिक सेक्स जैसे तमाम फर्जी मामलों में फंसाकर परेशान करने का आरोप लगाया है. अतुल ने जान देने से पहले 23 पन्नों की चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में पत्नी और उसके परिवार की तरफ से लगाए गए कथित झूठे आरोपों के अलावा जस्टिस सिस्टम पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं. अतुल ने कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिलता और उसे प्रताड़ित करने वालों को सजा नहीं मिलती, तो उसका अस्थि विसर्जन नहीं किया जाए. अगर कोर्ट से उसे न्याय नहीं मिलता, तो उनकी अस्थियां कोर्ट के सामने किसी गटर में बहा दी जाएं. इस वक्त अतुल सुभाष का ये मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. आइए आपको डिटेल से इस मामले की जानकारी देते हैं. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला? 

बेंगलुरु में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने जान दे दी है. उन्होंने मरने से पहले 23 पन्नों का नोट और डेढ़ घंटे का वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर दहेज के झूठे आरोप और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.  अतुल सुभाष, जो बेंगलुरु के मंजनाथ लेआउट क्षेत्र में रहते थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे, सोमवार को अपने घर में लटके पाए गए. पुलिस के अनुसार, उन्होंने एक ईमेल और व्हाट्सएप ग्रुप पर अपना नोट शेयर किया. उन्होंने अपने घर में एक पोस्टर भी लगाया, जिस पर लिखा था, "Justice is Due". 

अतुल ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, जो कि Accenture में काम करती हैं, और उनके परिवार—मां, भाई, और चाचा—पर गंभीर आरोप लगाए हैं. "हमारी भावनाएं और बच्चों के प्रति प्यार का इस तरह दुरुपयोग नहीं किया जा सकता. बच्चों को पैसे की वसूली के लिए औजार नहीं बनाया जा सकता." 

पत्नी निकिता पर लगाए कई आरोप

अतुल ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुरालवालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.  इनमें से कुछ बड़े आरोप ऐसे हैं: 

  • झूठे आरोप लगाकर कोर्ट में फर्जी केस दायर करना.
  • हत्या और अप्राकृतिक यौन संबंध के झूठे आरोप.
  • 2 लाख रुपये मासिक भत्ते की मांग.
  • 3 करोड़ रुपये के समझौते के लिए दबाव.  

सेक्सलेस मैरिज में अननैचुरल सेक्स का आरोप कैसे? 

अतुल ने चिट्ठी में पूरी एक लिस्ट दी है, जिसमें कथित झूठे आरोपों का जिक्र है. इसमें एक आरोप अननैचुरल सेक्स यानी अप्राकृतिक संबंध का भी है. अतुल ने अपने नोट में लिखा है कि यह हास्यास्पद आरोप है. अतुल लिते हैं कि पत्नी को पता है कि उनके बीच के सेक्शुअल संबंध कैसे हैं. अतुल यह भी लिख रहे हैं कि 'हमारे बेडरूम की बातें पब्लिक नहीं होनी चाहिए, लेकिन लीगल संदर्भ के लिए यह बताना जरूरी है कि पत्नी ने बिना किसी सबूत के ये आरोप लगाए हैं.' अतुल ने दावा किया है कि अगर पत्नी यह साबित कर देती है कि उन्होंने कुछ भी अप्राकृतिक किया है, तो उन्होंने 23 पन्ने का जो यह नोट लिखा है उसे  फर्जी मान लिया जाए.

अतुल ने एक कथित वॉट्सऐप चैट भी शेयर किया है. अतुल के दावे के मुताबिक यह चैट उनकी पत्नी के साथ का है. इस चैट में एक लिंक दिख रहा है, जो 'सेक्सलेस मैरिजेज इन इंडिया' (भारत में सेक्स विहीन शादियां) जैसे विषय से संबंधित है. अतुल इस स्क्रीनशॉट को अपने नोट में लिखा कि कैसे कोई सेक्सलेस शादी में अप्राकृतिक संबंध (पूर्व में IPC की धारा 377) जैसा आरोप लग सकता है. 

अब क्या कर रही पुलिस? 

फिलहाल अतुल के भाई ने उनकी पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में कहा गया कि पत्नी और उसके परिवार ने झूठे केस बनाकर 3 करोड़ रुपये की मांग की थी. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. अतुल का वीडियो और नोट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने अपने चार साल के बेटे का जिक्र करते हुए कहा कि उसे उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ इस्तेमाल किया. बेंगलुरु पुलिस मामले की जांच कर रही है. शुरुआती जांच में पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.