लेटेस्ट न्यूज़

जौनपुर की निकिता सिंघानिया से शादी करने वाले अतुल सुभाष ने 23 पन्नों का खत लिख दी जान, पहले पूरा केस जानिए

Atul Subhash News: सोशल मीडिया पर एक नाम की खूब चर्चा है. यह नाम है अतुल सुभाष का. अतुल सुभाष की कहानी पढ़कर आप भी रो पड़ेंगे. दरअसल, बेंगलुरु में नौकरी कर रहे अतुल सुभाष ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी.

ADVERTISEMENT

Atuk Subhash News
Atuk Subhash News
social share
Google CTA

Atul Subhash News: सोशल मीडिया पर एक नाम की खूब चर्चा है. यह नाम है अतुल सुभाष का. अतुल सुभाष की कहानी पढ़कर आप भी रो पड़ेंगे. दरअसल, बेंगलुरु में नौकरी कर रहे अतुल सुभाष ने एक ऐसा कदम उठाया है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी. मूल रूप से बिहार के रहने वाले अतुल सुभाष ने बेंगलुरु स्थित अपने घर में कथित रूप से आत्महत्या कर ली है. पुलिस को अतुल का 23 पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला है. इसके अलावा, अतुल का डेढ़ घंटे लंबा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने का कारण बताया है. अपने सुसाइड नोट में अतुल सुभाष ने जौनपुर की प्रिंसिपल फेमली कोर्ट की जज रीता कौशिक, अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया और पत्नी के रिश्तेदार सुशील सिंघानिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. बेंगलुरु पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है.