UPTak Baithak Logo

इस चिट्ठी को 2038 में  खोलना... मरने से पहले 4 साल के बेटे के लिए अतुल ने छोड़ा मिस्ट्री वाला Gift!

सोशल मीडया पर इस समय बस एक ही नाम की चर्चा है और नाम है अतुल सुभाष का. अतुल की कहानी जिसने भी सुनी उसे दर्द का अहसास हुआ. जिसने भी अतुल की दास्तां सुनी उसने यही कहा कि 'ऐसा भी हो सकता है क्या'. अतुल ने मरने से पहले अपने बेटे के लिए क्या-क्या कहा, इसे जानिए.

ADVERTISEMENT

Atul Subhash Update
Atul Subhash Update
social share
google news

सोशल मीडया पर इस समय बस एक ही नाम की चर्चा है और नाम है अतुल सुभाष का. अतुल की कहानी जिसने भी सुनी उसे दर्द का अहसास हुआ. जिसने भी अतुल की दास्तां सुनी उसने यही कहा कि 'ऐसा भी हो सकता है क्या'. बता दें कि मूल रूप से बिहार के रहने वाले 34 वर्षीय अतुल ने बेंगलुरु में आत्महत्या कर ली है. अपना जीवन समाप्त करने से पहले पहले अतुल ने 23 पन्नों का सुसाइड नोट बनाया और डेढ़ घंटे के वीडियो में अपनी पीड़ा सुनाई. अतुल ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, ससुराल वालों और जौनपुर की एक कोर्ट की जज रीता कौशिक के ऊपर संगीन आरोपों की बौछार की है. साथ ही अतुल ने अपने बेटे के लिए एक गिफ्ट और लेटर छोड़ा है. इसके अलावा अतुल ने अपने बेटे के लिए कई बातें भी कहीं हैं, जिन्हें आप खबर में आगे विस्तार से जानिए.