UPTak Baithak Logo

'जब तक वो नहीं आएगा...', बलिया में 24 घंटे से मोबाइल टावर के टॉप पर बैठी है बिहार की पूनम देवी, पुलिस के फूले हाथ-पांव

बलिया के लीलकर गांव में एक महिला प्रेमी को बुलाने की मांग को लेकर 24 घंटे से अधिक समय से मोबाइल टावर पर बैठी हुई है. बिहार निवासी पूनम देवी अपने कथित प्रेमी सौरभ बिंद की तलाश में गांव पहुंची थीं और दबाव बनाने के लिए टावर पर चढ़ गईं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

बलिया, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां सिकंदरपुर तहसील के लीलकर गांव में एक महिला पिछले 24 घंटे से ज्यादा समय से मोबाइल टावर के सबसे ऊपरी हिस्से पर बैठी हुई है. महिला बिहार की रहने वाली है और अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ी है. इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.