UP Weather Update: 11 जून को यूपी के इन 45 जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, प्री-मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस से राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 11 जून को प्री-मॉनसून की जोरदार बारिश, 60-80 किमी/घंटा की तेज हवाओं और 45 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आसमान से बरसती आग और रिकॉर्ड तोड़ उमस से बेहाल लोगों के लिए आखिरकार वो खबर आ ही गई जिसका सबको महीनों से इंतजार था. मौसम विभाग ने राज्य के लिए राहत भरी खबर दी है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक बेहद ताकतवर और सक्रिय वेदर सिस्टम के चलते 11 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में प्री मॉनसून की मूसलाधार बारिश होने जा रही है. इस बारिश के दौरान 60 से 80 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.
