संभल: अपहरण मामले जेल से बाहर आए कथित BJP नेता का हुआ भव्य स्वागत, पहनाई गई नोटों की माला

संभल में अपहरण के केस में जेल गए कथित BJP नेता को जमानत मिली और फिर हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं. हैरानी वाली बात…

अभिनव माथुर

• 04:43 AM • 17 Nov 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

संभल में अपहरण के केस में जेल गए कथित BJP नेता को जमानत मिली और फिर हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं.

हैरानी वाली बात यह है कि जेल से बाहर निकलने के बाद नेताजी का स्वागत किया गया. नोटों की माला पहनाई गई.

देख कर ऐसा लग रहा था की मानो नेताजी किसी जन आंदोलन में जेल गए थे और जमानत पर बाहर आए हों.

कथित BJP नेता धारा 364 यानी अपहरण जैसे गंभीर केस में जेल भेजे गए थे. बाहर आने पर उनका मिठाई-फूल मालाओं से स्वागत किया गया.

खुद को BJP सुशासन प्रकोष्ठ का पूर्व जिलाध्यक्ष बताने वाले सत्य प्रकाश यादव पिछले 26 दिनों से जेल में बंद थे.

ये तस्वीरें फिलहाल क्षेत्र और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं.

अन्य खबरें यहां पढ़ें