UP Weather: यूपी के इन 45 जिलों में कल बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

यूपी तक

• 06:34 PM • 14 Sep 2026

UP Weather: यूपी में 15 सितंबर को मौसम फिर बदलेगा. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश, गरज-चमक, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है. जानें किन जिलों में बारिश की संभावना है और इस दौरान किन बातों का ध्यान रखें.

UP Weather Update

UP Weather Update

Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने जा रहा है. के अनुसार, 15 सितंबर को राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए मेघगर्जन और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है.  

यह भी पढ़ें...

मौसम विभाग के मुताबिक, 15 सितंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है जिससे आम जनजीवन, पशुधन और फसलों को नुकसान पहुंचने का जोखिम है.

किन-किन जिलों में है अलर्ट?

15 सितंबर को लखनऊ, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, अमेठी, सुलतानपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, इटावा, औरैया, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं जैसे जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. 

इन बातों का रखें ख्याल

1.बिजली कड़कने या बादल गरजने के दौरान पक्के मकान या सुरक्षित स्थानों पर रहें.

2.खुले मैदानों, जलस्रोतों और पेड़ों के नीचे आश्रय बिल्कुल न लें.

3.आकाशीय बिजली के दौरान बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अनप्लग कर दें.

4.दृश्यता में कमी और जलभराव के कारण वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता बरतें.  

ये भी पढ़ें: आकाश आनंद कभी बाहर कभी अंदर... मायावती के कंफ्यूजन की पता चल गई वजह! फोन कॉल वाली बात का भी खुलासा