जालौन के आरिफ के साथ आमना ने किया था दूसरा निकाह, अब उसने उसके संग जो किया, देख रूह कांप जाएगी

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन से आई एक वीडियो ने हड़कंप मचा कर रख दिया है. वीडियो में एक महिला छत से नीचे गिरती हुई नजर आ रही है. दरअसल महिला को उसके पति ने ही छत से नीचे धक्का दिया था.

jalaun, jalaun News, jalaun Viral news, jalaun Viral video, up news, up viral news, up viral video, up hindi news, जालौन, जालौन न्यूज, जालौन वायरल वीडियो, जालौन वायरल न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी वायरल वीडियो, यूपी वायरल, निकाह

UP News

अलीम सिद्दीकी

• 11:38 AM • 23 Jun 2025

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई में रहने वाली आमना का निकाह 4 साल पहले यहां रहने वाले आरिफ के साथ हुआ. महिला का ये दूसरा निकाह था. पहले निकाह से उसके 3 बच्चे थे. मगर अब उसके साथ जो हुआ, उसने हर किसी को दहला दिया. जिस आरिफ के साथ उसने शादी की, उसने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी. 

यह भी पढ़ें...

जालौन से जो वीडियो सामने आया है, उसे देख हर कोई हैरान है. वीडियो में आमना छत से नीचे गिरती हुई नजर आ रही है. वह छत से गिरकर सीधे सड़क पर खड़ी बाइक पर गिरती है. दरअसल आरोप है कि आमना को उसके पति आरिफ ने ही छत से धक्का दिया था.

ये भी पढ़ें: सुहागरात के समय पति कप्तान करीब आया तो पत्नी सितारा ने क्यों निकाल लिया चाकू? प्रयागराज का ये कांड हिला कर रख देगा

आरिफ ने क्यों की अपनी पत्नी के साथ हैवानियत?

आमना का कहना है कि पहले उसके पति और ससुराल वालों ने उसे साथ खूब मारपीट की. इसके बाद उसे छत पर ले गए और उसे नीचे धक्का दे दिया. महिला को आस-पड़ोस के लोग घायल अवस्था में अस्पताल ले गए. जिस समय महिला को छत से नीचे धक्का दिया गया, उस समय सामने की छत पर खड़ा एक युवक वीडियो बना रहा था. वीडियो में सारा मंजर रिकॉर्ड हो गया.

बताया जा रहा है कि पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर महिला को प्रताड़ित कर रहे थे.  दरअसल आमना की दूसरी यह शादी थी. आमना की पहली शादी से तीन बच्चे थे. निकाह के पहले यह तय हुआ था कि तीनों संतानों की देखरेख पढ़ाई लिखाई एवं पिता का अधिकार आरिफ देगा. इसके बाद ही महिला ने आरिफ के साथ दूसरा निकाह किया था. लेकिन निकाह के कुछ माह बाद आरिफ ने आमना के 2 बच्चों को घर से निकाल दिया था.

पीड़िता का आरोप है कि फिर उसके साथ मारपीट शुरू हो गई और दहेज को लेकर उसका उत्पीड़न किया जाने लगा. अब पीड़िता का कहना है कि पति आरिफ ने देवर इमरान और ननद शहनाम के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने के लिए उसे छत से धक्का दे दिया.

महिला छत से नीचे गिरती हुई.

ये भी पढ़ें: अपने बच्चों को लेकर सगे भतीजे के साथ फरार होने वाली अलीगढ़ की चाची सोनिया की ये कहानी पता चली

पुलिस ने लिया सख्त एक्शन

बता दें कि पुलिस ने पूरे मामले को लेकर सख्त एक्शन लिया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज करके पति आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.