लेटेस्ट न्यूज़

सुहागरात के समय पति कप्तान करीब आया तो पत्नी सितारा ने क्यों निकाल लिया चाकू? प्रयागराज का ये कांड हिला कर रख देगा

UP News: प्रयागराज के रहने वाले कप्तान की शादी सितारा नाम की युवती से हुई. मगर शादी के बाद से ही कप्तान डर-डर के जीने लगा.

ADVERTISEMENT

Prayagraj, Prayagraj News, Prayagraj Viral news, Prayagraj viral video, Prayagraj crime, Prayagraj viral, up news, up viral news, up viral video, up viral, प्रयागराज, प्रयागराज न्यूज, प्रयागराज वायरल न्यूज, प्रयागराज वायरल वीडियो, शादी, विवाह
UP News
social share
Google CTA

UP News: प्रयागराज के कप्तान और सितारा की अरेंज मैरिज हुई. दोनों का रिश्ता परिवारों की सहमति से हुआ. सितारा की भी सहमति इस रिश्तें में रही. सितारा और कप्तान की शादी भी हुई. मगर शादी के बाद सितारा का अंदाज और मिजाज दोनों बदल गए. हालात ये हो गए की कप्तान की रातों की नींद ही उड़ गईं. शादी की पहली रात यानी सुहागरात के दिन ही सितारा ने अपने पति कप्तान के साथ जो किया, उसे जान वह पूरी तरह से हिल गया.

दरअसल सुहागरात के समय कप्तान ने अपनी पत्नी सितारा के करीब आने की कोशिश की. मगर तभी सितारा ने चाकू निकाल लिया. उसने साफ कहा कि अगर मेरे करीब आए तो चाकू से या तो उसे मार दूंगी या खुद को खत्म कर लूंगी. उस रात से ही कप्तान डर के साए में जीने लगा. सुहागरात के बाद से हर रात सितारा चाकू लेकर अपने पति कप्तान से साथ सोने लगी. मगर वह पति कप्तान के करीब नहीं आई और ना ही उसे अपने करीब आने दिया. 

ये भी पढ़ें: औरैया में सालों से वाकर अली की पत्नी बन रह रही थीं भगवती, जब मरीं तो पति शव लेकर पहुंचा कब्रिस्तान, आगे जो हुआ, सन्न रह जाएंगे

आखिर सितारा के मन में क्या चल रहा था?

कप्तान और सितारा की शादी काफी धूमधाम से हुई थी. लड़की की रजामंदी के बाद ही रिश्ता तय हुआ था. ऐसे में पति कप्तान समझ ही नहीं पाया कि आखिर शादी के बाद उसकी पत्नी सितारा को क्या हुआ? फिर मामला धीरे-धीरे खुलना शुरू हुआ. दरअसल सितारा के कुछ चैट्स सामने आए. ये चैट सितारा के भतीजे के थे. दरअसल सितारा का कथित संबंध उसके भतीजे के साथ था.

चैट्स में लिखा हुआ था कि अगर वो कुछ बोलेगा तो 10-20 लड़कों के साथ मिल उसे मरवा दूंगा. अब सितारा का प्रेमी युवती के साथ कोर्ट मैरिज का भी दावा कर रहा है. 

रात के समय घर से भाग कई युवती

परिवारों ने मिलकर मामला सुलझाने की कोशिश की. सामाजिक रूप से लिखित समझौता भी हुआ. लड़की को ससुराल फिर भेजा गया. मगर कुछ बदला नहीं. घर लौटी सितारा, कुछ दिन चुप रही. मगर मौका देखते ही एक दिन रात के समय घर की छत से कूदकर भाग गई. बताया जा रहा है कि सितारा 1 जून की रात घर से भागी. इसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है.

ये भी पढ़ें: सहारनपुर में प्रेमिका के साथ रेस्टोरेंट में कॉफी पी रहा था युवक, वहां उसके साथ जो कांड हुआ, जिंदगी भर याद रहेगा

बताया ये भी जा रहा है कि सितारा ने अपने प्रेमी भतीजे के साथ कोर्ट मैरिज भी कर ली है. कप्तान का परिवार अब काफी डरा हुआ है. उसकी मां और बहन का कहना है कि अगर युवती कप्तान को कुछ कर देती तो परिवार का क्या होता. खुद कप्तान भी अब शादी से डर गया है. परिवार को ये भी डर है कि अब सितारा वापस आकर परिवार पर कोई आरोप ना लगा दे. कप्तान का परिवार अब पुलिस से इंसाफ की मांग कर रहा है. उनका कहना है कि अगर शादी सहमति से हुई थी तो फिर उन्हें ये धोखा क्यों मिला? फिलहाल ये मामला चर्चाओं में बना हुआ है.