ADVERTISEMENT


Viksit UPTak Baithak Gorakhpur Registration 2026
विकसित यूपी की बात, आपकी सहभागिता के साथ। गोरखपुर में होने वाली विकसित यूपी बैठक से जुड़िए। अभी रजिस्टर करें।
Fill in your details below to join the Baithak:
ADVERTISEMENT
विकसित यूपी बैठक 2026
उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की इकोनॉमी और विकसित राज्य बनाने की दिशा में UP Tak अपना अगला बड़ा पड़ाव गोरखपुर में डालने जा रहा है। मेरठ और झांसी की शानदार सफलता के बाद, अब 27 मार्च 2026 को गोरखपुर में 'विकसित UP बैठक' का भव्य आयोजन होगा। इस खास मंच पर पूर्वांचल के विकास, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के रोडमैप पर गहन मंथन होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में होने वाले इस कार्यक्रम में 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य में यूपी की हिस्सेदारी पर फोकस रहेगा।
दिग्गज राजनेताओं और विशेषज्ञों के साथ सीधा संवाद
गोरखपुर की इस बैठक में राजनीति, चिकित्सा, शिक्षा और व्यापार जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।
सियासी गलियारे से: मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद, पंचायती राज मंत्री ओपी राजभर, ग्रामीण विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी और मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव जैसे दिग्गज अपनी बात रखेंगे।
संस्थान और उद्योग: गीता प्रेस के ट्रस्टी देवी दयाल अग्रवाल, AIIMS गोरखपुर की डायरेक्टर डॉ. (मेजर जनरल) विभा दत्ता, और गीडा (GIDA) के प्रतिनिधि औद्योगिक विकास पर चर्चा करेंगे।
शिक्षा और व्यापार: डीडीयू यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो. पूनम टंडन और गैलेंट टीएमटी (Gallant TMT) के चंद्र प्रकाश अग्रवाल जैसे बिजनेस लीडर्स गोरखपुर के बदलते आर्थिक परिवेश पर रोशनी डालेंगे।
तीखे सवालों के साथ पूर्वांचल की प्रगति पर मंथन
'विकसित UP बैठक' अपने बेबाक अंदाज और कड़े सवालों के लिए जानी जाती है। झांसी और मेरठ की तरह गोरखपुर में भी जनता से जुड़े मुद्दों जैसे रोजगार, नई इंडस्ट्रियल सिटी, बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और स्टार्टअप इकोसिस्टम पर सीधे सवाल पूछे जाएंगे। इस मंच का उद्देश्य नीति-निर्माताओं और आम नागरिकों के बीच की दूरी को कम करना है ताकि विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
कहां देखें लाइव अपडेट्स?
गोरखपुर से होने वाला यह पूरा कार्यक्रम UP Tak के YouTube चैनल और सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। Milind Khandekar (Managing Editor, TAK Channels) के अनुसार, यह बैठक केवल चर्चा का माध्यम नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश की बढ़ती रफ्तार को समझने और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार होने का एक सशक्त मंच है। पल-पल की अपडेट्स और एक्सक्लूसिव वीडियो के लिए uptak.in के साथ जुड़े रहें।
विकसित यूपी बैठक 2026 से जुड़े सवाल जवाब
मेरठ और झांसी के बाद अब गोरखपुर में 'विकसित UP बैठक' का आयोजन क्यों किया जा रहा है?
इस बैठक में पूर्वांचल के किन क्षेत्रों के विकास पर प्रमुखता से चर्चा होगी?
क्या 'विकसित UP बैठक' में स्थानीय युवाओं और रोजगार के मुद्दों पर भी बात होगी?
ADVERTISEMENT
