अमेठी के एआरओ ऑफिस ट्रांसफर पर शुरू हुई सियासत, सांसद ने लोकसभा में उठाया मुद्दा,रक्षामंत्री को लिखा पत्र
अमेठी: अमेठी के ARO ऑफिस को अयोध्या शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, सांसद किशोरीलाल शर्मा ने लोकसभा में मुद्दा उठाकर रक्षा मंत्री से मुलाकात कर फैसले को रोकने की मांग की.
ADVERTISEMENT

अमेठी: अमेठी के एआरओ ऑफिस के अयोध्या ट्रांसफर को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. अमेठी दौरे पर आए कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा द्वारा इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया गया. साथ ही रक्षा मंत्री को पत्र भी लिखा गया है.अब इस मामले को लेकर सांसद रक्षा मंत्री से मुलाकात कर सेना भर्ती कार्यालय को अमेठी में ही संचालित करने की मांग करेंगे. अमेठी के एआरओ से भर्ती होकर हजारों की संख्या में युवा देश की सेवा कर रहे हैं.