उमेश पाल मर्डर: सदाकत के साथ अपनी तस्वीर पर अखिलेश ने कही ये बात, CM योगी को यूं घेरा
Umesh Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से सूबे की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. इस बीच…
ADVERTISEMENT

सीएम योगी और अखिलेश यादव
Umesh Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से सूबे की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. इस बीच मंगलवार को उमेश पाल हत्याकांड के ‘मुख्य साजिशकर्ता’ बताए जा रहे सदाकत खान की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आईं. इन तस्वीरों में से एक में सदाकत खान सपा चीफ अखिलेश यादव के साथ खड़ा नजर आ रहा है. सदाकत की सपा चीफ के साथ तस्वीर सामने आने के बाद भाजपा नेताओं ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा. वहीं, अब इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने सदाकत खान के साथ अपनी तस्वीर को लेकर कहा, “किसी की भी किसी के साथ फोटो हो सकती है. ये सोशल मीडिया का दौर है.”