उमेश पाल मर्डर: अब सपा ने किया पलटवार, तस्वीर शेयर कर किया दावा- सदाकत BJP का सदस्य
Umesh Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से सूबे की राजनीति गर्म है. सोमवार को पुलिस ने उमेश…
ADVERTISEMENT

Umesh Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से सूबे की राजनीति गर्म है. सोमवार को पुलिस ने उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपियों में से एक अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराया था. वहीं, मंगलवार को उमेश पाल हत्याकांड के ‘मुख्य साजिशकर्ता’ बताए जा रहे सदाकत खान की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं. सामने आईं कुछ तस्वीरों में से एक में सदाकत सपा चीफ अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहा है. सदाकत की अखिलेश के साथ तस्वीर आने के बाद भाजपा और सपा के बीच वार पलटवार का दौरा शुरू हो गया. मगर इस बीच समाजवादी पार्टी मीडिया सेल ने सदाकत की 2 तस्वीरें ट्वीट कीं. सपा मीडिया सेल ने दावा किया कि इन तस्वीरें में सदाकत भाजपा की पूर्व विधायक नीलम करवरिया के पति उदयभान करवरिया के साथ मौजूद है.साथ ही आरोप लगाया कि सदाकत वर्तमान में भाजपा का सदस्य है.