लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल हत्याकांड के ‘मुख्य साजिशकर्ता’ की तस्वीरें आई सामने, अखिलेश के साथ भी आया नजर

Umesh Pal Murder Case: विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से सूबे की राजनीति गर्म है. सोमवार को पुलिस ने…

ADVERTISEMENT

उमेश पाल हत्याकांड के 'मुख्य साजिशकर्ता' की तस्वीरें आई सामने, अखिलेश के साथ भी आया नजर
उमेश पाल हत्याकांड के 'मुख्य साजिशकर्ता' की तस्वीरें आई सामने, अखिलेश के साथ भी आया नजर
social share
google news

Umesh Pal Murder Case: विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या से सूबे की राजनीति गर्म है. सोमवार को पुलिस ने उमेश पाल की हत्या में शामिल आरोपियों में से एक अरबाज को मुठभेड़ में मार गिराया था. मगर इस बीच उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे सदाकत खान की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं. एलएलबी स्टूडेंट सदाकत समाजवादी पार्टी का करीबी निकला है. ऐसा कहा जा रहा है कि वह अतीक अहमद के परिवार का भी करीबी था. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सामने आईं कुछ तस्वीरों में सदाकत सपा चीफ अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहा है. इसके अलावा, सदाकत की तस्वीर अतीक के बेटे अली के साथ भी सामने आई है.