UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद: 70 हजार की बाइक और ट्रैफिक पुलिस ने काटा दो लाख का चालान, व्यक्ति के उड़े होश

Ghaziabad News : गाजियाबाद में आनलाइन चालान में अक्सर बड़ी गलतियां होने के मामले सामने आते रहते हैं, जिसका खामियाजा आम लोगो को उठाना पड़ता…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Ghaziabad News : गाजियाबाद में आनलाइन चालान में अक्सर बड़ी गलतियां होने के मामले सामने आते रहते हैं, जिसका खामियाजा आम लोगो को उठाना पड़ता है. इन चालानों में ट्रैफिक पुलिस गलती सुधारने के लिए लोगों को ट्रैफिक विभाग के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ता है. ताजा मामला बुलंदशहर के रहने वाले महबूब नामक युवक के साथ सामने आया है, जहां उनकी हीरो एच एफ डीलक्स बाइक का दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस पर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा 2 लाख रुपए का चालान कर दिया गया.