UPTak Baithak Logo

गाजियाबाद में पुलिसवाले ने युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से खूब मारा, वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी द्वारा जमीन पर लिटा-लिटा…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में पुलिसकर्मी द्वारा मारपीट करने का वीडियो वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक पुलिसकर्मी द्वारा जमीन पर लिटा-लिटा कर युवक को पीटा जा रहा है. सिपाही द्वारा युवक को बुरी तरह से पीटे जाने के वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कवि नगर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिसकर्मी को निलंबित करने के साथ ही जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की बात आला पुलिस अधिकारी कह रहे हैं.