लेटेस्ट न्यूज़

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत अब जमीनों का अधिग्रहण एक ही दर पर होगा

गौतमबुद्ध नगर में अब यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत जमीनों का अधिग्रहण एक ही दर पर होगा. नोएडा हवाईअड्डे के लिए जमीन देने…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

गौतमबुद्ध नगर में अब यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के तहत जमीनों का अधिग्रहण एक ही दर पर होगा. नोएडा हवाईअड्डे के लिए जमीन देने वाले किसानों के साथ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र की हर परियोजना में जिले के किसानों को एकसमान मुआवजा मिलेगा. यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में प्राधिकरण की तरफ से भेजे गए समान मुआवजा संबंधी प्रस्ताव को पारित कर दिया गया.