लेटेस्ट न्यूज़

2024 में बसपा के 10 सांसदों में से कितने जीतेंगे? एक्सपर्ट की इस बात से मायावती को होगी टेंशन

UP Political News: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं. एक तरफ भारतीय…

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

UP Political News: साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं. एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर रही है. वहीं, समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने भी उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने का दावा कर दिया है. मगर अखिलेश के चाचा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का मानना है कि सपा आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी से 50 सीटें जीतेगी. साथ ही अखिलेश ने कहा है कि चुनाव में वह कांग्रेस या बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन नहीं करेंगे. वो बात दूसरी है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने बसपा चीफ मायावती से साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, जिसका उन्हें कोई खास फायदा नहीं हुआ. वहीं, दूसरी तरफ बसपा ने भी लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं. ‘सियासी पंडितों’ का मानना है कि इस बार बसपा चीफ मायावती अपने पुराने दलित और मुस्लिम फॉर्मूले पर उतरकर चुनाव लड़ेंगी. हालांकि बसपा ने भी अकेले चुनाव लड़ने की बात कही है. इस बीच यूपी तक ने मशहूर शेफोलॉजिस्ट और C-वोटर के फॉउंडर यशवंत देशमुख से यह जानने की कोशिश की है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बसपा का कैसा प्रदर्शन रह सकता है.