हमीरपुर: धोती-कुर्ते में खेला गया अनोखा क्रिकेट मैच, संस्कृत में हुई कमेंट्री, देखने वाले रह गए हैरान
Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में अनोखे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी छात्रों ने “बटुक भेष…
ADVERTISEMENT

Hamirpur News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में अनोखे क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. इस क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ी छात्रों ने “बटुक भेष धारी” धोती, कुर्ता पहन कर मैच खेला. खास बात यह भी थी कि इस दौरान मैच की कमेंट्री भी संस्कृत भाषा में की गई. बता दें कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस अलग तरह के मैच का उद्घाटन खुद जिलाधिकारी ने फीता काट कर किया, जिसमे एसपी सहित जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ बड़ी तादाद में दर्शक भी मौजूद रहे.
