लेटेस्ट न्यूज़

यूपी के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, लोग घरों से निकले बाहर, मचा हड़कंप

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत यूपी के कई इलाकों में मंगलवार रात करीब 10.20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक,…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) समेत यूपी के कई इलाकों में मंगलवार रात करीब 10.20 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, नोएडा, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, सहारनपुर, गाजियाबाद समेत यूपी के कई क्षेत्रों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों-दफ्तरों से बाहर आ गए. इमारतों के हिलने से लोग दहशत में आ गए हैं, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है.

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 रही. जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र तुर्कमेनिस्तान, भारत, कजाकिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, चीन, अफगानिस्तान और किर्गिस्तान रहा है. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान के फैजाबाद से 133 किमी दक्षिण पूर्व में 6.6 तीव्रता का भूकंप आया.

 

जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है. बता दें कि हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में भी इसके झटके महसूस किए गए.