लेटेस्ट न्यूज़

CBSE Board Exams: आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, ChatGPT पर लगी रोक, जानें

CBSE Board Exams: सीबीएसई यानी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Exams) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी यानी आज से शुरू…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

CBSE Board Exams: सीबीएसई यानी केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE Board Exams) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी यानी आज से शुरू हो रही हैं. बता दें कि सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से लेकर 5 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी. इन परीक्षाओं में देशभर के 38 लाख 83 हजार 710 छात्र हिस्सा ले रहे हैं. ये परीक्षाएं देशभर के 7,250 केंद्रों पर हो रही हैं. 

आपको बता दें कि क्लास 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 16 दिनों में आयोजित की जाएंगी. 10वीं की परीक्षा 21 मार्च को खत्म हो जाएंगी तो वहीं क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 36 दिनों में करवाई जाएंगी और 5 अप्रैल को ये बोर्ड परीक्षा खत्म हो जाएंगी.

गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं में क्लास 10 के 21 लाख 86 हजार 940 छात्र भाग ले रहे हैं तो वहीं क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 16 लाख 96 हजार 770 छात्र भाग ले रहे हैं. परीक्षा को लेकर सभी अहम जानकारियां बोर्ड द्वारा दे दी गई हैं.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटजीपीटी पर लगी रोक

बता दें कि सीबीएसई ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं के दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है. इसी के साथ मोबाइल समेत किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी छात्र अपने साथ परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे.